हर दस्तक पर हो जाता है दिल बेचैन
धडकनें बढ़ जाती हैं
हर आहट पर उनकी रूह फिर से
पशोपेश में पड़ जाती है
रूह नहीं होना चाहती फिर से शर्मिंदा
पर पेट की भूख रूह को भी बरगलाती है
शिकवा करें तो वे करें किस से
जहां इस ज़माने की खामोश रज़ामंदी से
शाम ढलते ही जिस्म की नुमाइश लग जाती है और
शराफत की भी आँखे नम हो झुक सी जाती हैं
मजबूरी हालात के सामने फिर से
बेबस सी खडी नज़र आती है ।
Theme: I have made an attempt to portray the pain of those souls who are by cirumstances forced to be part of flash business. Hope their pain reflects through my few lines.
Showing posts with label majboori. Show all posts
Showing posts with label majboori. Show all posts
Thursday, April 8, 2010
Subscribe to:
Posts (Atom)