मधुर स्मृतियों का आलिंगन
हर क्षण को महका जाये
नव स्वप्नों की सेज सजा कर
चंचल मन थोडा बौराए
मधुर मिलन की आस लगा
खुशियों का झुरमुट मचलाए
नव जीवन के नव स्वपन संजो
मुखड़े पर रौनक आ जाये
आँख का काजल, मुख की लालिमा
खुशियों में झूमे इठलाए
हर्ष रुपी पंखुड़ियों संग
जीवन गुलदस्ता मुस्काए
घर आँगन की चहकती बिटिया
होगी शोभा कल पर घर की
यह सोच सोच पिता का मन
हर पल नम होता चला जाये
नोक-झोंक की नटखट यादें
लगे शीत की गुनगुनी धूप सी
उन भावों में आनंदित हो
भाई का दुलार उमडा जाए
प्यारी बिटिया की अलहड़ मुस्कान
माँ की ममता को छू जाये
उन यादों में उल्लासित हो
माँ का स्नेह भी छलका जाए
यादों में बसी वो अनमोल छवि
बरबस पलकों को भिगा जाए
रिमझिम फुहार सी अश्रुधार
नयनों को गीला कर जाए
उक्त कविता के माध्यम से मैंने विवाह बंधन में बंधने जा रही युवती एवं उसके निकटतम परिजनों की हिलोरे लेती भावनाओ को चित्रित करने का प्रयास किया है, मेरे इस प्रयास पर आप सभी के सुझाव आमंत्रित हैंi
Showing posts with label hindi poem. Show all posts
Showing posts with label hindi poem. Show all posts
Tuesday, March 23, 2010
Subscribe to:
Posts (Atom)